फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोल्डर लदा हाईवा पलटा, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ककरैत गांव के पास रविवार को कर्मनाशा नदी में बोल्डर पिचिंग कार्य के लिए बोल्डर लेकर जा रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ककरैत गांव के पास कर्मनाशा नदी के किनारे बोल्डर पिचिंग का कार्य चल रहा है। इसी दौरान बोल्डर लदा हाईवा नदी तट की ओर जाते समय अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि चालक समय रहते बाहर निकल गया जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और वाहन हटाने की कवायद शुरू कर दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव मल्ल का कहना है कि घटना की जानकारी मिली थी। हाईवा को मौके से हटा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें