पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री का नगदी और जेवर वाला बैग आरपीएफ ने बरामद कर बृहस्पतिवार को यात्री को वापस कर दिया। खोया बैग वापस पाकर यात्री का चेहरा खिल उठा और उसने आरपीएफ को धन्यवाद दिया। पुणे से दानापुर जा रही यात्री स्पेशल ट्रेन बुधवार की रात एक बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के एसी को बी 6 से यात्री विनय सिंह उतरा। गाड़ी से उतरकर बाहर निकल कर सारे समान को अपने कार में रख लिया लेकिन वह अपनी एक ट्राली बैग नहीं रख सका। बैग में सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, दस हजार रुपए नकद और कपड़े थे। सर्कुलेटिंग एरिया में लावारिश हाल में बैग पड़ा देख आरपीएफ के जवान विपिन कुमार ने आरपीएफ पोस्ट पर लाकर जमा कर दिया।लगभग एक घंटे बाद जब यात्री बापस बैग खोजते हुए स्टेशन आया और रेसुब जवान से अपनी आपबीती सुनाई तो आरपीएफ के जवान उसे पोस्ट पर ले आए। यहां उसके बैग को सही सलामत उसे सुपुर्द कर दिया।