फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानापुर ब्लाक में बेचनी देवी हुईं निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। ब्लाक प्रमुख पद पर सपा समर्थित बेचनी देवी के निर्विरोध निर्वाचन के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने खुशी का इजहार किया। बेचनी देवी ने इस जीत के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्याें व सपा नेता रमाशंकर सिंह उर्फ हिरन सिंह को धन्यवाद दिया। बेचनी देवी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगी। क्षेत्र के पगहीं गांव की निवासी रामकिशुन राम की पत्नी बेचनी देवी शुद्ध रूप से गृहणीं हैं। क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़कर पहली बार राजनीति में कदम रखा है। आपको बताते चले कि निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विजय लक्ष्मी अविश्वास प्रस्ताव के दबाव में अपने पद से पदच्यूत हो गईं थीं। अनुसूचित महिला सीट आरक्षित होने का लाभ लेते हुए सपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में बेचनी देवी ने पर्चा दाखिल किया। जिनके मुकाबले दूसरा पर्चा दाखिल न होने की वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें