फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं पालकी यात्रा में उमड़े आस्थावान

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर के उत्तरी बाजार में स्थित पौहारी बाबा की कुटिया से बृहस्पतिवार को साईं यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। इस दौरान बाबा की पालकी को उठाने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। इस अवसर पर एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने साईं यात्रा का शुभारंभ बाबा की पालकी को उठाकर किया। इसके बाद साईं यात्रा मुख्य बाजार होते हुए रोडवेज बस स्टैंड के समीप पहुंची तो सपा जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने पालकी को मत्था टेका और खुद कंधा लगाकर धन्य हुए। रात्रि में वार्ड नंबर दस स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रात्रि में साईं जागरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें साईं बाबा से संबंधित गीत प्रस्तुत कर कलाकारों ने सभी उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर साईं यात्रा व जागरण में परमेश्वर, प्रमोद शर्मा, विजय, लक्ष्मण सिंह, भरत सेठ, बलिराम सिंह यादव, मोनू जालान, हरदेव कुशवाहा, रघुनाथ यादव, मुन्नीलाल मौर्या, राजेश उपाध्याय, दीपक अग्रहरि, विपिन, नवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें