फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम पलटने से छह लोग जख्मी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां(सं.)। बाजार से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप रविवार को दोपहर में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक विक्रम पलट गया। जिससे विक्रम में सवार छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। स्थानीय बाजार से एक विक्रम सवारियों को बैठाकर हिंगुतर रोड पर सीतापोखरी के लिए जा रहा था। बताते हैं विक्रम अभी दो सौ मीटर आगे गया प्राथमिक स्कूल के करीब पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में विक्रम असंतुलित होकर सड़क पर ही पलट गया। विक्रम पलटने की वजह से उसमें सवार सरायरसूलपुर निवासी कलामुद्दीन 35, आसमा बेगम 65, खरखोलिया गांव निवासी किरने देवी 38, निदिलपुर निवासी राजेंद्र मौर्य 30, करारी निवासी सुबुहई अंजूम बेगम 60 वर्ष, तथा छाता करारी निवासी मोहम्मद हसन 20 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों के मदद से निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाट विक्रम चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें