फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू और मलाई करी की खूब हुई खरीदारी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। दीपावली पर मिठाई गिफ्ट में नंबर एक पर रहा मोती चूर का लड्डू तो दूसरे पायदान पर मलाई करी ने मारी बाजी।
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर अधिकतर लोगों ने मोतीचूर के लड्डू को पैक कराया। इससे दीपावली की पूर्व संध्या पर मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। महंगाई का असर मिठाई की दुकानों पर देखने को मिला लेकिन इससे खरीदारों की भीड़ में कमी नहीं आई बल्कि वजन को लोगों ने कम कर दिया। नगर के जीटी रोड सहित धर्मशाला रोड, गल्लामंडी, ईस्टर्न बाजार, नई सट्टी तथा प्लांट डिपो आदि स्थानों पर सड़क के किनारे टेंट में स्टाल लगाकर मिठाई की दुकानें सजी रहीं। मिठाई विक्रेता राजेश ने बताया कि इस बार सौ रुपये किग्रा मोतीचूर की लड्डू, 180 रुपये किग्रा मलाई करी, गरी की बर्फी 160 रुपये, चमचम 180 तथा मिल्क केक 140 के भाव बिके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें