फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु चरणों में नवाया शीश, मांगा आशीष

Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु दर्शन के लिए आश्रमों और मठों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। दर्शन पूजन का सिलसिला पौ फटते ही शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। दूर दराज से आए भक्तों ने अपने भगवान स्वरूप गुरु का दर्शन कर खुद को धन्य किया। इस दौरान आयोजित होने वाले मेलों की रौनक भी देखने लायक थी। पतंजलि योेग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अलीनगर स्थित जिला कार्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा रामदेव के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। वहीं दामोदर दास पोखरे स्थित साईं मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अवधूत भगवान राम आश्रम में सर्वेश्वरी समूह के पीठाधीश्वर गुरु पद बाबा संभवराम जी ने अवधूत भगवान राम जी के आसन का पूजन अर्चन के पश्चात भक्तों को दर्शन दिया। देश के विभिन्न प्रांताें से आये भक्तों ने बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान घंटों लंबी लाइनों में लगे भक्तों को स्वयं सेवकों द्वारा नींबू पानी पिलाया गया। वहीं पूज्य मां सवेश्वरी सेवा संघ के प्रंागण जलीलपुर गांव गंगा तट किनारे गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें पीठाधिश्वर अनिल राम जी और पूज्य बाबा इटली जी ने भक्तजनों को दर्शन दिया। कहा कि पूजा के माध्यम से ईश्वरीय ज्ञान को इस संसार में लाते हैं जो अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा दिये ज्ञान एवं आशीर्वाद से ही संभव हो सका है। इस अवसर डा. पीके सिंह, आरके सिंह, राजेश चौहन, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर डोमरी स्थित सद्विप्र समाज आश्रम में भी गुरुपूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इसमें गुरु महाराज कृष्णानयन जी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भंडारे का कार्यक्रम कराया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। चकिया संवाददाता के अनुसार गायत्री शक्ति पीठ पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री महायज्ञ, स्वास्तिक वाचन, प्रज्ञा गीत, प्रवचन, भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम भक्तों ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कृपाशंकर सिंंह, रामकिशोर शर्मा, शिवरतन गुप्ता, शिवजनम, जायसवाल, आदि उपस्थित रहे। सकलडीहा प्रतिनिधी के अनुसार डगरिया सरकार आश्रम में भी गुरू पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ था। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ में भी गुरु पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर भजन, कीर्तन, गायत्री मंत्र का जप, प्रज्ञा गीत का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बब्बन सिंह, रामजनम मौर्य, जितेन्द्र जायसवाल, डा. गोपाल सिंह, रामकृष्ण, वेद प्रकाश, सच्चिदानंद, नंदलाल, रामदास, प्रभावती, उर्मिला, माधुरी, द्रौपदी, सोनी, गरिमा यादव, रानी गुप्ता, अवधनारायण आदि उपस्थित रहे। नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार गुरू पूर्णिमा के अवसर पर जगदीशपुर भटरियां में स्थित साई बाबा मंदिर पर भक्तों ने बाबा का दर्शन पूजन कर भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें