चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव में रविवार को आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर घायल वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने उक्त वृद्ध का दाह संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव निवासी मीता राम 50 वर्ष बगीचे में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया जिससे वह पेड़ से सीधे नीचे आ गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। वहां पहुंचे तो देखा कि वह घायल होकर तड़फड़ा रहे थे। आनन फानन में वाहन कर इलाज के लिए वाराणसी चल दिए। जैसे ही कुछ दूर गए की वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें मातम छा गया। इसकी जानकारी आप पास और ग्रामीणों को हुई तो उक्त वृद्ध के दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। परिजनों के करूण रूदन से वहां आने जाने वाले लोगों में भी मायूसी छा रही थी। परिजनों ने उक्त वृद्ध का अंतिम दाह संस्कार कर दिया।