चकिया। क्षेत्र में रामपुर गांव के पास स्थित कुरदेवा पहाड़ी पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बारिश के लिए गोवर्धन पूजा की। इस दौरान लोगों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष प्रार्थना की। क्षेत्र में व्याप्त किवदंती के मुताबिक इस पहाड़ी पर गोवर्धन पूजा करने के बाद हर बार बरसात होती रही है। इसलिए वर्षा न होने से त्रस्त किसानों तथा नागरिकों ने गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रधान नरेन्द्र चौरसिया, गोपाल, इंदर, सुदामा, दशरथ वनवासी, रामरूप, बीरबल, अभिषेक, विजई, सूरज, नारद, राधे, गुप्तेश्वर, परमेश्वर, राजकुमार आदि सक्रिय रहे।