फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की कहर से 17 बीघे गेहूं खाक

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Chandauli
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अगलगी की घटनाओं में 17 बीघे गेहूं की फसल खाक हो गई। धानापुर क्षेत्र के बिरना गांव में रविवार को अपराह्न रमाशंकर सिंह का मड़ाई के लिए खलिहान में रखे लगभग 1500 बोझ गेहूं खाक हो गया। गेहूं में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो धानापुर व चकिया में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे कई बीघे खेत की फसल खाक हो गई। धानापुर संवाददाता के अनुसार बिरना गांव निवासी रमाशंकर सिंह का 15 बीघे फसल काटकर 1500 गेहूं का बोेझ मड़ाई केलिए गांव से कुछ दूर खेत में खलिहान बनाकर रखा गया था। रविवार को दोपहर अचानक खलिहान से उठती लपटों को देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इसी बीच खलिहान के समीप उसी गांव के देवरापुर जमुरना का हरिद्वार भागता हुआ नजर आया। उसे देख ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दूसरी तरफ खलिहान में उठती लपटों को देखकर लोग सिहर उठे। तेज गर्मी व धूप के कारण आग बुझाने का साहस कोई नहीं कर पाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया। धीना प्रतिनिधि के अुनसार क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव के उत्तर तरफ जाने वाले विश्व बैंक योजना के ट्यूबवेल की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से 16 बिस्वा गेहूं की फसल सहित 70 बोझ गेहूं जलकर भस्म हो गई। इसमें त्रिवेणी सिंह के 16 बिस्वा खेत में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी घटना में गांव के ही रामअवध तथा गंगा साव का क्रमश: 50 बोझा तथा 20 बोझ गेहूं जल गया। चकिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के भटवारा कला गांव में निवी कलां गांव के निवासी अखिलेश द्विवेदी के डेढ़ बीघा खेत में रहस्यमय परिस्थितियों में लगी आग से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें