फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और सीआपीएफ ने किया फ्लैगमार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। होली पर्व और आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंगलवार की शाम पुलिस व सीआरपीएफ के दो प्लाटून जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च। क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांतिपूर्वक होली पर्व मनाने व निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। शांति भंग की आशंका होने पर तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस चौकी को सूचना दें। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कंदवा विनोद यादव व रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी कपिलदेव यादव व अन्य उपनिरीक्षक पुलिसकर्मियों के साथ साथ सीआरपीएफ के जवानों ने जलालपुर, तलासपुर, कंजेहरा, ओयरचक, ककरैत, अदसड़, अरंगी, बसंतपुर, रामपुर, लक्ष्मनपुर, महुंजी, बरहनी आदि गांवों में पदयात्रा कर लोगों से होली पर्व व आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। पुलिस ने लोगों से कहा कि होली के पर्व पर किसी भी सूरत में डीजे न बजाया जाए। पर्व आपसी प्रेम व सौहार्द से मनाया जाए। इस दौरान हरेंद्र यादव , अनिल कुमार, सत्यप्रकाश और चौकी के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें