चंदौली। बिहार के दुर्गावती निवासी हमीर राम (27) गुरुवार की दोपहर किसी प्रकार आग की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। आनन फानन परिजनों ने उसे उपचार के लिए मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सक ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। ब्यूरो,