चंदौली। जिला रोजगार सहायता केंद्र की ओर से 28 फरवरी को मख्यालय स्थित पालीटेक्निक कालेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण कराने वाले बेरोजगार युवक विभिन्न कंपनियों के स्टाल पर उपस्थित होकर साक्षात्कार दे सकते है। मेले में परिवहन निगम के अलावा नामी गिरामी कंपनियों की ओर से बेरोजगार युवकों का साक्षत्कार लिया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी शिव ललित सिंह ने दी है।ब्यूरो