फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन कर मांगा अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मानदेय संग ग्राम प्रधानों की तरह विकास निधि संग अन्य मांगों को लेकर जनपद के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। इसमें मांगों के समर्थन में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही लोकसभा चुनाव से पूव्र मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। अंत में मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। प्रदेश संयोजक अजीत सिंह डोभी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र पंचायत सदस्य को कम से कम दस हजार रुपये मानेदय हो। सभी ब्लाकों पर अलग से कार्यालय के साथ अन्य तजनप्रति निधि की तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी विकास कार्य में भागीदारी होनी चाहिए।सरकार मांगों पर विचार नहीं किया तो लोकसभा चुनाव में इसके परिणाम गंभीर होगे। सकलडीहा प्रमुख संजीव सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग जायज है। ग्राम पंचायत की कड़ी होने के बाद भी क्षेत्र पंचायत आज तक उपेक्षित रहे है। चुनाव जीतने के बाद गांव के लोगों की उम्मीद बढ़ जाती है कि गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से विकास कार्य होगा, लेकिन सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण चाह कर भी विकास का कार्य नहीं करा पाते है। ऐसे में सरकार को ग्राम प्रधानों की तरह विकास की निधि होनी चाहिए। धानापुर प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव लाला ने कहा कि हैंडपप, सोलर लाइट, शौचालय, आवास के आवंटन की निगरानी का दायित्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को होनी चाहिए। इस दौरान अमित सिंह, पंकज सिंह, लल्ला पांडेय, धीरज यादव, रामदेव मौर्य, सुुरेश, अवधेश, प्रेम कुमार, विकास कुमार रहे। अध्यक्षता अमित सिंह व संचालन शैलेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें