फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में 1279 मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्थानीय सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को बार सभागार में गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। सुबह 10 बजे धीमी गति से शुरू हुई मतदान की गति दिन चढ़ने के साथ तेज होती गई। चुनाव के लिए कुल 1279 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशियों के भाग्य शाम साढ़े चार बजे मतपेटिका में बंद हो गए। सायंकाल शुरू हुई मतगणना देर रात तक चलती रही। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान सदर बार सभागार में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व अन्य पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसमें कुल 2172 में 1279 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति के सदस्य व अन्य कर्मी सुबह से ही चुनावी प्रक्रिया में जुटे रहे। साढ़े चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिका में बंद हो गए। शाम को पांच बजे शुरू हुई मतगणना देर रात तक चलती रही। अध्यक्ष व महामंत्री पद के चार-चार प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं अन्य पदों के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इस दौरान कई थानों के पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें