फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की राष्ट्र- दृष्टि सेकुलर और लोकतांत्रिक: सतीश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी पीजी कॉलेज में गुरुवार को ‘भारतीय राष्ट्रवाद और महात्मा गांधी’ विषयक व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार ने कहा कि गांधी के साथ भारतीय राष्ट्रवाद के विकास को पूर्णता प्राप्त हुई। उनमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और उदारवादी राष्ट्रवाद की धाराओं का संगम था, जिससे स्वतंत्रता आंदोलन निर्णायक लक्ष्य तक पहुंचा। प्रो. सतीश ने कहा कि गांधी की राष्ट्र दृष्टि सेकुलर और लोकतांत्रिक है। उनका चिंतन धर्म के संस्थागत स्वरूप से राजनीति को निरपेक्ष तथा नैतिक धर्म के सापेक्ष मानता है। उनके नेतृत्व में आजादी का आंदोलन राजनीतिक लोक चेतना से ओतप्रोत होकर राष्ट्रीय जनांदोलन बना। कहा कि गांधी के सत्याग्रह में साम्राज्यवाद के खिलाफ सीधे संघर्ष की आणविक ऊर्जा थी। वह बम-बारूद से असरदार संविधानवादी रणनीति थी। गांधी ने सत्याग्रह को दुनिया के सबसे बड़े एवं शक्तिशाली साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष का हथियार बना दिया। इस दौरान डॉ. संगीता, डॉ. राजनाथ यादव, डॉ. पंकज झा, डॉ. रितु खरवार, डॉ. गायत्री माहेश्वरी, रमेश सिंह, सुरेश सिंह रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सविता पाढ़ी ने की। संचालन डॉ. पवन गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुकृति मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें