फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेटों ने रेलवे स्टेशन पर की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत झंडा दिवस के अवसर पर स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की गई। इसमें शामिल कैडेटों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। बाद में हुई गोष्ठी में झंडा दिवस के महत्व को समझाया। गोष्ठी में स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला ने कहा कि झंडा दिवस का उद्देश्य देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लोगों का कल्याण है। इस दिन झंडे की खरीद से एकत्र धन को शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण में खर्च किया जाता है। मुख्य अधिकारी मेजर अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि आजादी के समय जिसने भी देश की तरफ आंख उठाकर देखने की कोशिश की, उसे जांबाज सैनिकों ने मौत के घाट उतार दिया था। सेना में रहकर जिन्होंने न केवल सीमाओं की रक्षा की, बल्कि आतंकवादी व उग्रवादी से मुकाबला कर शांति स्थापित करने में अपनी जान न्यौछावर कर दी। झंडा दिवस उन जांबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है, जो साल में एक बार आता है। हमें भी झंडा दिवस कोश में अपना योगदान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सूबेदार केसर सिंह, ओमकार थापा, मान सिंह, सूर्य राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें