फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदिलाश जिलाध्यक्ष, ज्ञानचंद्र महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। अनुसूचित जाति व जनजाति बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को सदर ब्लाक परिसर में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। रामदिलाश को जिलाध्यक्ष व ज्ञान चन्द्र को महामंत्री चुना गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के शिक्षकों को एक मंच पर लाने के लिए एसोसिएशन को अस्तित्व में लाया गया है। संगठन के जरिए दलित समाज की समस्याओं को निस्तारित करने की पहल होगी। संगठन से सदस्यों को जोड़े और उन्हें सक्रिय बनाए रखें। प्रदेश संगठन मंत्री विनोद कुमार त्यागी ने कहा कि शिक्षकों के कंधे में समाज को शिक्षित बनाने की एक अहम जिम्मेदारी होती है इसके निर्वहन में दलित समाज के शिक्षक पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी दिखाएं। इस दौरान ओमप्रकाश भारत को जिला संरक्षक, रामदिलाश को जिलाध्यक्ष, उपासिका सविता अम्बेडकर को जिला उपाध्यक्ष व ज्ञानचन्द्रकांत को जिला महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर चंद्रिका राम, अरविंद, कविंद्र, अरुण रत्नाकर, कृष्ण मोहन, संतोष गोंड, अरविंद, गणेश, विनित जायसवार, डा. एम लाल गौतम, अजय, मनोज आदि उपस्थित थे। संचालन कवींद्र गौतम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें