इलिया। स्थानीय कस्बे में तीन दिवसीय लक्ष्मी गणेश पूजन समारोह में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। पूजन अर्चन के बाद भक्तों ने मां लक्ष्मी और गणेश के खूब जयकारे लगाए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यकम भी आयोजित हुए। दीपावली के मौके पर बुधवार की देर शाम विशाल पंडाल में वैभव की देवी लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। रात में भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। गुरुवार को भी विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया और शुक्रवार को अंतिम दिन पूजा पंडाल में जनसैलाब उड़ पड़ा। इस तरह दिन भर पंडाल जयकारे से गूंजायमान रहा। इस दौरान शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रही।