फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर महिलाओं ने डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चहनियां विकास खंड के दीनदासपुर गांव की महिलाओं ने बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम को ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीसी व रोजगार सेवक के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। चेताया कि शीघ्र इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल करेंगी। महिलाओ ने आरोप लगाया कि गरीब होने के बाद भी पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पा रहा है। स्वंय आवेदन करने व गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान और सचिव सहित बीडीसी व रोजगार सदस्य ऐसा न करने की धमकी दे रहे हैं। आक्रोशित महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया। इसके साथ ही ग्राम सभा के तालाब से अवैध अतिक्रमण हटाकर वहां सुंदरीकरण कराने की मांग की। डीएम ने तुरंत मौके पर मौजूद डीपीआरओ को बुलाकर संबंधित समस्याओं की जांच कर कार्रवाई का निर्देश देकर महिलाओं को शांत कराया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं मेंरेखा, शीला, आशा, उषा, लालदेई शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें