पीडीडीयू नगर। अंतररास्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवम गाइड्स ने पं दीन दयाल उपाध्या नगर में जिला संगठन आयुक्त अमित कुमार बनर्जी जी के नेतृत्व में शांति दूत मानव श्रृंखला बनाई। मानव शृंखला के जरिए नागरिकों में भाई चारे की भावना को जगाना, धरती को हरा भरा बनाना, स्वच्छता की ओर ध्यान आकर्षित करना तथा लोगो मे विनम्रता का भाव पैदा किया। इस अवसर पर सफाई और हरियाली से सम्बंधित विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रशिक्षण आयुक्त अजय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस का महत्व स्काउट्स एवम गाइड्स को बताया। कार्यक्रम के दौरान लायंस ओपन ग्रुप के समस्त स्काउट्स व रोवर्स ने उत्सहपूर्ण भाग लिया। इस मौके पर सौरभ तिवारी, अविनाश, विशाल, अभिषेख, अमित, रविरंजन आदि उपस्थित रहे।