चंदौली । जिला उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें बैंकों की सहायता से 25 लाख रुपये तक का नया उद्योग लगाने की योजना है। जिला उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने बताया कि अनुसूचित, पिछड़ी, महिला, अल्पसंख्यक और विकलांगों को इसमें अनुदान देने की भी योजना है। बताया कि इस योजना के लिए 12 से 13 जुलाई के बीच ऑन लाईन आवेदन करने के बाद हार्ड काफी कार्यालय में जमा कराना है।