फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिर रास्ते का ग्रामीणों ने की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राममाडो गांव स्थित काली माता का मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हैं। यहां शारदीय व वासंतिक नवरात्र के समय दूर दराज से श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। इस बार नवरात्र शुरू होने के पूर्व सड़क कि साफ सफाई न होने के कारण, सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से किया। ग्राम प्रधान ने गांव के ग्रामीणों की टोली बनाकर गुरुवार सुबह मंदिर परिसर और मंदिर जाने वाले मार्ग की सफाई की । इस दौरान लोगों से खुले शौच न करने कि शपथ भी दिलाई गयी। ग्राम प्रधान मीरा गुड्डू सिंह ने कहां कि यदि लोग सामूहिक रूप से एक घंटा श्रमदान करे तो गांव को स्वच्छ रखा जा सकता है। इस दौरान शमशेर राम, सियाराम, चौथी राम, पंचम राम, सुनील, यशवंत, शेषनाथ, राजेन्द्र, दुलारे आदि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें