शहाबगंज। ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए गुरुवार को बीडीओ धर्मजीत सिंह देखरेख में बैरकेडिंग और सीसी टीवी कैमरे लगाया गया।क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा तत्कालीन प्रमुख सरोज सिंह के खिलाफ अविश्वास जताने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इस्तीफे के बाद शहाबगंज ब्लाक प्रदेश से लेकर जिले तक के राजनीति के गलियारों में सुर्खी बटोरता रहा। पिछले दिनों नोएडा में मुजरा सुनते क्षेत्र पंचायत सदस्य पुलिस गिरफ्त में आने पर न्यूज चैनल से लेकर प्रिंट मीडिया तक की सुर्खी बने। वहीं कुछ दिन पूर्व दो पक्षों के बीच गाली गलौज का आडियो वायरल होने पर एसपी को मुकदमा तक दर्ज कराना पड़ था। नामांकन से लेकर गणना तक कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है। गुरुवार को बीडीओ धर्मजीत सिंह ने बताया कि तीन सीसी कैमरों के माध्यम से निर्वाचन कार्य की मानीटरिंग होगा।