सकलडीहा। प्रदेश सरकार ने गांव में विकास कार्य को गति देने के लिए हर गांव में डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था। जिसके बाद गांव में जिस वर्ग के ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे उसी वर्ग को आवेदन करना था। बृहस्पतिवार को सकलडीहा ब्लाक के 104 गांवों में कुल 915 आवेदन पत्र जमा हुए। ज्यादातर गांवों में तीन दर्जन से ज्यादा आवेदन पत्र जमा हुए हैं। ब्लाक कर्मचारियों ने पूरी प्रक्रिया का करने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। स्थानीय विकास खंड में कुल 104 गांव है। जिसमें 13 न्याय पंचायत बनाई गई है। हर गांव में विकास कार्य को ऑनलाइन जोड़ने व देखने के लिए शासन स्तर से डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्त के लिए निर्देश दे रखा है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक कुल 915 आवेदन ब्लाक पर प्राप्त हुए है। जिसके जांच पड़ताल की जिम्मेदारी सचिवों की सौंपी गई है। ज्यादातर गांवों में दो दर्जन ें अधिक लोगों ने आवेदन किया है। एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि शासन के मिले निर्देश के अनुसार ही नियुक्ति की जायेगी।