फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पालिका की बैठक में 84 करोड़ का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका बोर्ड की पहली बुधवार को हुई पहली बैठक में शहर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा छाया लाया। सभासदों की कहासुनी के बीच में 84 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष सोनू किन्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने सड़कों और गलियों में लाइटें लगवाने और नगर में बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का मुद्दा उठाया। दोपहर बारह बजे शुरू बैठक में अध्यक्ष ने सभी सभासदों का फूल देकर स्वागत किया। सबसे पहले बोर्ड की साधारण बैठक हुई। इसमें 39 लाख रुपये से नगर पालिका कार्यालय की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पास किया गया। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति बनी।
डिवाइडर पर नई एलईडी लाइट लगाने के प्रस्ताव का सभासदों ने विरोध किया। सभासद सुनील विश्वकर्मा, राजेश जायसवाल, वकार जाहिद और पारस यादव ने डिवाइडर की बजाय वार्डों में लाइटें लगवाने की बात कही। इसका दूसरे सभासदों ने भी समर्थन किया। नगर में सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए 25 सदस्यीय टीम बनाने का निर्णय लिया गया, जिसकी देखरेख में नालों की सफाई कराई जाएगी। तालाबों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आखिर में 84 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया। इसमें प्रकाश व्यवस्था पर 9.74 करोड़, जलकल पर पांच करोड़, मार्ग व नाल निर्माण पर 17.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत पर तीन करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। सभासद निधि तिवारी, आरती यादव, भारती यादव, रत्ना गुप्ता, रमेश चौहान, वंश नारायण चौहान समेत जेई मुरलीधर, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, लेखाकार सुरेश समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें