फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए 831 बेटिकट यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से सभी रेल मंडलों 24 से तीस सितंबर के बीच चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बीस हजार से अधिक बेटिकट यात्रियों से एक करोड़ से अधिक राजस्व की वसूली की गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में इस दौरान 831 बेटिकट यात्रियों से 3.80 लाख रुपये जुर्माना की वसूली हुई। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत 2037 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माना के रूप में एक करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। सोमवार को चले अभियान में बिना टिकट यात्रियों से सख्ती की गई और उनसे वसूली में कोई कोताही नहीं की गई। अभियान के देख कई यात्रियो ने भागने की कोशिश भी की। लेकिन रेलवे पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। ऐसा हर मंडल में किया गया। राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे लगातार यह अभियान चलाता रहेगा। उन्होंने यात्रियों से कहा कि वह टिकट लेकर ही यात्रा करें। अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी भी हाल में ऐसे यात्रियों के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी। जांच अभियान पांच मंडलों में चलाया गया। इस दौरान जुर्माने के रूप में एक करोड़ की धनारशि वसूली गई। धनबाद मंडल में 5376 लोगों से 32 लाख रुपये, सोनपुर मंडल में 10426 लोगों से 47 लाख, समस्तीपुर में 3614 लोगों से 21 लाख, दानापुर मंडल में 333 बेटिकट यात्रियों से 1.22 लाख रूपये राजस्व वसूली हुुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 831 लोगों से 3.80 लाख रूपए की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें