फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 24 घंटे में 08.2 मिमी हुई बारिश, 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

विज्ञापन
टांडाकला में बढ़ता गंगा का जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
मानसून की बारिश का असर गंगा के जल स्तर पर भी दिखने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार चौबीस घंटे में वाराणसी में गंगा का जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा है। चौबीस घंटे में 08.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे एक सेमी प्रति घंटे गंगा का जल स्तर बढ़ा है। शनिवार को दोपहर 2 बजे तक गंगा का जल स्तर 58.55 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं सुबह आठ बजे तक जल स्तर 58.5 मीटर रहा। तेजी से बढ़ते जल स्तर से गंगा के तटवर्ती इलाके के लोगों को कटान की चिंता सताने लगी है। जिले में नियामताबाद, चहनिया और धानापुर ब्लाॅक के 50 से ज्यादा गांव गंगा के तट पर बसे हैं। तटवर्ती इलाके के लोगों का कहना है कि इस वर्ष जुलाई की शुरुआत में तेजी से गंगा का पानी बढ़ रहा है। यह चिंता का विषय है। हालांकि गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। जिले गंगा का चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर, खतरे का निशान 71.262 मीटर है। 09 सितंबर 1978 को गंंगा में बाढ़ आई थी। उस समय गंगा का जल स्तर 73.901 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद यहां तक गंगा का जलस्तर नहीं बढ़ा है। बारिश के बीच किसानों ने खेतों में धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें