चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन की बैठक रविवार को सदर तहसील के बार सभागार में हुुई। इसमें दो अप्रैल को होने वाले धरना प्रदर्शन के सफलता की रणनीति बनाई गई। वहीं जन्मेजय सिंह ने प्रस्ताव रखा कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैंऔर पुलिस प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण पीड़ित अधिवक्ताओं के परिजन दहशत में है। इस पर सभी अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से जिला प्रशासन के विरोध में दो अप्रैल को सदर तहसील में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया। वहीं सिविल बार एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया है। इस दौरान अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस हिलाहवाली कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम है। इसके विरोध में दो अप्रैल को अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके वाबजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता जन आंदोलन को बाध्य होगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान विद्घाचरण सिंह, शहाबुद्दीन, संतोष कुमार सिंह, राकेश रत्तन तिवारी, शमशुद्दीन, प्रवीण यादव, मनोज सिंह, सुजीत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह रहे।