चंदौली। व्यापार संघ के सदस्यों की बैठक बुधवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें निर्णय लिया कि 22 फरवरी को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आर रहे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपेगे। साथ ही स्टेशन पर अन्य ट्रेनों के ठहराव और जरुरी सुविधाएं बहाल करने के लिए व्यापारी जीएम से चर्चा करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं विभाग की ओर से भी स्थानीय रेलवे स्टेशन को लेकर उदाशीनता है। इससे लोगों में रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। इस दौरान हरिश्चंद्र,बबलू सोनी, इम्तियाज, विजय जायसवाल, रामअशीष, रामचंद्र कटारिया, राजीव कुमार, मनोज अग्रहरि, विष्णु अग्रहरी, शंभू, लवकुश कुमार, अमित जायसवाल, जमशेद, अजीत कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, चंद्रभान सिंह, मेराज, इकबाल, पवन सेठ, अमित केशरी उपस्थित रहे।