फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली का निर्माण कार्य बंद होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। नाली का निर्माण कार्य एक सप्ताह से बंद किए जाने से नाराज एवती गांव के लोगों ने सोमवार को जनौली-जमानिया मुख्य मार्ग के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि नाली निर्माण शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि जनौली से जमानिया जाने वाले मार्ग पर गांव के सामने नाबदान का पानी बहता रहता है। इससे सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। प्रतिदिन बाइक व साइकिल सवार सड़क पर बने गड्ढों मे गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्राम पंचायत स्तर से लगभग चार लाख रुपये नाली निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए। दो सप्ताह पूर्व नाली का निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया। इसके बाद एक सप्ताह से नाली का निर्माण कार्य बंद हो गया है। इससे नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। प्रदर्शन में सूरज, संतोष सिंह, अशोक सिंह, भृगु राम, गामा प्रसाद, अजीत कुमार, श्यामसुंदर प्रसाद, रामप्रवेश, अरविंद कुमार, सागर, पुकारे, कमलेश, फुला, तारा, अच्छे, सुदामा, शिवलोचन राम, लल्लन शामिल रहे। वहीं, धानापुर के बीडीओ सुशील मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को तत्काल नाली का निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें