फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से गायब प्रिंसीपल व शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। तहसील के इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रथम और द्वितीय पर सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे ताला बंद होने की शिकायत पर बीएसए के निर्देश पर संकुल प्रभारी रमाकांत यादव ने जांच की। जांच में कई अध्यापक अनुपस्थित मिले। मिड डे मील में भी गड़बडी मिली। संकुल प्रभारी की रिपोर्ट पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव ने प्रिंसिपल लालजी भारती और संदीप दूबे सहित तीन अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी की है। जांच में इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रथम पर प्रिंसिपल लालजी भारती के साथ सहायक अध्यापक राजेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह व संजय राम और शिक्षामित्र शोभा केसरी स्कूल से नदारद मिले। वहीं इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वितीय पर प्रिंसिपल संदीप दूबे समेत सभी अध्यापक गायब रहे। शिक्षा प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की। शिकायत मिलने पर इसकी जांच की गई। निरीक्षण की सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य सहित सभी अध्यापक स्कूल पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें