फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों संग भेदभाव कर रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आल इंडिया फेयर्स प्राइज शॉप डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सरकारी सत्ते गल्ले के दुकानदारों ने सोमवार को मुख्यालय सहित विभिन्न हॉट गोदाम के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी। चेताया कि मांगों के पूरा होने तक खाद्यान्न का उठान नहीं करने के साथ आंदोलन को तेज करेंगे। चंदौली हाट शाखा पर प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा सरकारी सत्ते के गुल्ले के दुकानदारों के साथ सरकार पूरी तरह से भेदभाव कर रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के अंतर्गत होम डिलेवरी का प्रावधान आज तक लागू नहीं हुआ। पूर्व के होम डिलेवरी का भुगतान भी नहीं किया गया। कोटेदारों ने सरकार से 25000 हजार रुपये मानदेय के साथ अन्य प्रदेशों की तरह कमीशन 200 रुपये प्रति क्वींटल करने की मांग की। कहा कि दुकानों से ग्राम पंचायतों का वर्चस्व समाप्त कर सरकारी नियंत्रण में करें। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक कोटेदार खाद्यान्न का उठान नहीं करेंगे। इस मौके पर पुष्कर मौर्य, गजेंद्र सिंह, मोहन कुमार, मिठ्ठू अली, प्रदीप कुमार, छविनाथ चौहान, इकरामुद्दीन, राधेश्याम, भानु प्रताप पांडेय रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार कोटेदारों ने सोमवार को एफसीआई गोदाम का ताला बंद कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन में कोटेदार संघ अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, ज्ञानदत्त तिवारी, अजीत सिंह, संजय मिश्र, रामजी चौरसिया, श्याम नारायण गुप्ता, शंभू यादव, दयानंद सिंह, गिरधारी गुप्ता, शशिकांत सिंह, केशरी सिंह, हरिद्वार यादव, बृजेश, विनोद यादव, दिलीप सिंह, नंदलाल गुप्ता, विनोद सिंह रहे। इसी तरह सेमरा स्थित गोदाम पर कोटेदारों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें