चंदौली। किसान न्याय मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को डिग्घी गांव के समीप किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रखा । इसमें किसानों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि किसानों की मांगों पर तत्काल विचार करें नहीं तो किसानों का उग्र आंदोलन को बाध्य होगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत यादव ने कहा कि रिंग रोड व फ्रेट कारिडोर एवं अन्य सुविधाएं देने में प्रशासनिक अफसरों द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। कहा कि प्रशासन के लोगों ने किसानों से वार्ता के दौरान कई बार कहा कि सभी मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन सिर्फ आश्वसन के सिवाय अभी तक कुछ नहीं मिला। किसान अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए कमर कस के तैयार है। इस दौरान केदार यादव, रामविलास यादव, मनोज कुमार, बब्बन मौर्या, जोखना देवी, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम सिंह, भगमानी, नीतू देवी, पूजा , अशोक कुुमार, महेंद्र कुमार, मिठाई लाल सोनकर, राजेश कुमार, धर्मराज, रमेश कुमार, जितेंद्र शर्मा रहे।