फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष पार्क स्थित शौचालय की मरम्मत जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुभाष पार्क के बदहाल हो चुके शौचालय की मरम्मत जल्द होगी। शनिवार को भाजपा की जनसंपर्क यात्रा के उद्घाटन के मौके पर पार्क पहुंचे नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर क्षतिग्रस्त शौचालय का निरीक्षण किया और जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। नगर के मुख्य मार्ग पर बने इस पार्क का शौचालय रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया है। शौचालय गंदगी के अंबार से पटा है और दरवाजे टूट गए हैं। इससे लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि यहां साफ-सफाई को नियुक्त सफाईकर्मी कभी शौचालयों की ओर झांकते भी नहीं हैं। इससे पार्क में आने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। गंदगी होने से पार्क में सुबह शाम टहलने वालों को दिक्कत उठानी पड़ती है। पार्क पहुंचे चेयरमैन को लोगों ने इसकी जानकारी दी तो उन्होंने सभासदों के साथ शौचालय का अवलोकन किया। उन्होंने पार्क के शौचालय की तत्काल इसका मरम्मत कराई जाएगी और स्थायी सफाईकर्मी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें