चंदौली। नगर के गंगा रोड स्थित यंग क्लब के सदस्यों द्वारा स्थापित मां काली की प्रतिमा को शुक्रवार को धूमधाम से विसर्जन किया। जुलूस में शामिल युवाओं ने ढोल नगाड़े की थाप पर थिरकते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की टीम भी जुलूस के साथ साथ चल रही थी। दीपावली के दिन गंगा रोड पर यंग क्लब की ओर से मां काली की प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चन किया जाता। देर रात्रि में मां काल रात्रि के दर्शन को नगर सहित आसपास के इलाकों के लोगों की भीड़ एकत्र होती है। दो दिनों तक नगर में उत्सव का माहौल रहता है। जुलूस के दौरान मुख्य रुप से अभय पासवान, शुभम, सोनू, ओमशरण, बृजमोहन साव शामिल रहे।