फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
प्रतियोगिता
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। आशा कर्मचारी संगठन के सदस्यों की बैठक रविवार को सदर ब्लाक स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें लोगों ने संगठन के मजबुती और विस्तार सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा किया। साथ ही मानदेय को लेकर आंदोलन करने पर भी चर्चा हुई। अरोप लगाया कि आशाओं के साथ सरकार द्वारा उपेक्षात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री हेमलता ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को संचालित करती हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आशाओं का उत्पीड़न करते रहते हैं। जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने कहा कि सरकार द्वारा आशाओं के मानदेय देने और उनके बारे में उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। कहा कि आशाएं अपने हक के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार है। इस दौरान धीरज, प्रमिला, रेशमा, सीमा, उषा, विमला, माधुरी, मंजू, प्रतिमा, मधूबाला, चंपा, रीता सिंह, मंजू तिवारी, एमपी यादव, मंशा, बिनू, आशा सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें