राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से रविवार को क्षेत्र के अमड़ा, अरंगी, अदसड़, ककरैत और करौंती गांव में पौधरोपण किया गया । इस दौरान कुल 121 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से 60 दिनों से लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने अमड़ा, अरंगी, अदसड़ और बसंतपुर गांव में आम, अमरूद, चितवन, आंवला, पीपल और नीम आदि के 121 फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह दीपू ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं । कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए आप सभी पौधे लगाएं और अपने जीवन के साथ साथ आने वाली पीढ़ियों का जीवन भी सुरक्षित करें। कहा कि यदि विश्व को बचाना है तो लोगों को पौधे लगाने होंगे। इस दौरान धीरेंद्र सिंह, संतोष शर्मा, आलोक सिंह, सिक्कू सिंह, अमित सिंह, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर सिंह, साबिर अंसारी, उदय नारायण सिंह मौजूद रहे ।