यूपी जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नगर के एसजी पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने पदक प्राप्त किया है। स्कूल के अभिषेक और अभिजीत ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया है। छात्रों के लौटने पर मंगलवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। इलाहाबाद में छह और सात जनवरी को आयोजित यूपी जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कूल के अभिषेक और अभिजीत ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने रजत और अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य आरके शिवहरे ने छात्रों की इस सफलता जिले के लिए अनुकरणीय बताया। इस मौके पर अनिल पाल, राममूर्ति सिंह, विनोद कुमार तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, रंजन चटर्जी, ओमप्रकाश, केडी सिंह आदि उपस्थित रहे।