मुगलसराय । चंदासी उपकेन्द्र पर अनुरक्षण कार्य के नाम पर एक बार फिर से दिनभर विद्युत कटौती का फरमान विद्युत विभाग ने सुनाया है। उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र चंदासी मुगलसराय में अनुरक्षण कार्य के चलते शनिवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक मुगलसराय टाउन एरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । बता दें कि इसके पूर्व भी कई बार विद्युत विभाग अनुरक्षण के नाम पर विद्युत कटौती कर चुका है ।