कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से सावधानी बरत रही है। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वायरस से बचाया जाए इसके लिए टीकाकरण युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। जनपद में किशोरों का 2 फरवरी तक 81 फीसदी टीकाकरण किया गया है। जो लक्ष्य 2 दिन अधिक होने के बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है, लेकिन विभाग का दावा है कि पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।
जनपद में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ही बच्चों का टीकाकरण किया आ रहा है। जनपद में 15 से 18 वर्ष के 136959 बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन दो फरवरी तक 111696 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। वहीं 18 से 44 वर्ष तक की बात करें तो 948190 के सापेक्ष 919506 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वही 45 वर्ष की बात करें तो 457674 के सापेक्ष 465226 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जो यह लक्ष्य अधिक है। यह आंकड़े 2 फरवरी तक के है, लेकिन 50 से ऊपर के लोगों के लक्ष्यों की पूर्ति शत-प्रतिशत हो चुकी है।
जनपद में युद्ध स्तर पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य महकमा गंभीर है प्रयास है कि जल्द से जल्द लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाए।
- डॉ आर बी शरण जिला नोडल अधिकारी कोविड-19।