फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरारी संकुल के 73 शिक्षकों ने कराया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन कार्य में जिले का बेसिक महकमा पूरी शिद्दत से जुटा है। इस कड़ी में मंगलवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के गोरारी संकुल के शिक्षकों को उनके शैक्षणिक दस्तावेज के साथ बीआरसी पर तलब किया गया। इस दौरान कुल 77 शिक्षकों के सापेक्ष चार शिक्षक गैरहाजिर रहे। शेष के दस्तावेजों को जांच टीम में शामिल अफसरों ने देखा और परखा। विदित हो कि अनामिका शुक्ला कांड के बाद जिले का बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापकों, अनुदेशकों के साथ-साथ शिक्षामित्रों के शैक्षणिक दस्तावेज को पुन: सत्यापित कर रहा है, ताकि किसी तरह के फर्जीवाड़े की संभावना को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। इस कड़ी में मंगलवार को सदर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गोरारी संकुल के शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों को तलब किया गया था। इस दौरान कुल 73 शिक्षक अपने दस्तावेज संग जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत हुए और सत्यापन कार्य कराया, जबकि चार शिक्षक अनुपस्थित रहे। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो शिक्षक गैरहाजिर हैं वे जल्द से जल्द जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने-अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। जब तक शत-प्रतिशत शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कार्य मुकम्मल नहीं हो जाता प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें