धानापुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला मंगलवार को नरौली स्थित वेद पाठशाला में आयोजित की गई। इसमें आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों व कार्यक्रमों के बाबत कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। कार्यकर्ताओं को जौनपुर में आठ फरवरी को होने वाले बूथ सम्मेलन में भाग लेने के लिए बूथ स्तर पर बैठक कर रणनीति बनाने, 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण-विकास के रूप में मनाने, 12 से 22 फरवरी तक मेरा घर भाजपा का घर और 23 से 26 फरवरी तक केंद्र व प्रदेश सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभांवित लाभार्थियों के घरों पर कमल ज्योति दीपक जलाने सहित अन्य विषयों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में राजेश सिंह, सुजीत जायसवाल, बृजेश सिंह, सत्यवान मौर्य, कमलेश यादव, नरेंद्र तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, मंशा देवी, उषा सिंह, उपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। अध्यक्षता हृदय तिवारी व संचालन जयप्रकाश विश्वकर्मा ने किया।