फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों पर गंदगी देख कमिशनर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कमिश्नर दीपक अग्रवाल मंगलवार को जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानक के अनुसार समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कार्यालय में पहुंचकर कई अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान फाइलों के रख-रखाव ठीक नहीं होने और गंदगी होने पर राजस्व बाबू को कड़ी फटकार लगाई। वहीं कार्यालय में फर्श की टाइल्स टूटने पर जेई को हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राजकीय निर्माण निगम के जेई को जल्द से जल्द कलेक्ट्रेट निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी दरवाजे, खिड़की लगवाए गए हैं सभी गुवत्तायुक्त होने चाहिए। निर्माण कार्य के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें खामियां मिली तो कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट में सभी अनुभागों के पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और रिकार्डो को कम्प्यूटर में अपलोड करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद नजारत अनुभाग का निरीक्षण किया और आउट सोर्सिग के माध्यम से कर्मचारी बढ़ाने के लिए एडीएम बच्चालाल को निर्देश दिया। भूलेख अनुभाग में फाइलों पर खराब लिखावट और गंदगी देख राजस्व बाबू रमाकांत श्रीवास्तव को कड़ी फटकार लगाई और फाइलों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा शस्त्र अनुभाग, आईजीआरएस, ईआरके कक्ष की दीवाल खराब होने और कई जगह फर्श की टाइल्स टूटने पर पर राजकीय निर्माण निगम के जेई को फटकार लगाई । रिकार्ड रुम में सीसी टीवी कैमरा लगाने के लिए भी निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसडीएम अभिषेक गोयल, एसडीएम दिप्ती देव, तहसीलदार सकलडीहा नुपूर सिंह सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें