फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन ट्रेन बुधवार को रहेगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेट लतीफी और निरस्त होने का सिलसिला जारी है। बुधवार को ठंड की वजह से अप और डाउन की 12 ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं मंगलवार को दस ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंची। जो ट्रेन चली वे घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को अप हावड़ा आनंद बिहार,हिमगिरी, विभूति, अमृतसर एक्सप्रेस, जम्मूतवी, जनसाधारण, मालदा टाउन, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली अजमेर सियालदह, सियालदह एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली ओडिसा संपर्क क्रांति दो घंटे, सीमांचल डेढ़ घंटे, कालका मेल एक घंटे,विभूति एक्सप्रेस तीन घंटे, चंबल एक्सप्रसे दो घंटे, हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे,पाटलीपुत्र एक्सप्रेस पौने आठ घंटे की देरी से आई। अप की ओर जाने वाली बागमती एक्सप्रेस एक घंटे, अजीमाबाद एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें