सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी गांव स्थित बाबा कालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कोच रोहित मोदनवाल ने बताया कि लखनऊ में 28 व 30 दिसंबर तक आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के 18 किलो भारवर्ग में मौसम शर्मा ने स्वर्ण, 26 किलो भारवर्ग में शिवा राय ने स्वर्ण व रोशनी राय ने 35 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। तीनों विजेता खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम में किया गया है। मुख्य अतिथि बृजेश बरेली ने कहा कि भविष्य में जनपद के ये खिलाड़ी प्रदेश के लिए पदक अवश्य जीतेंगे। इस दौरान धर्मेंद्र राय, राहुल विश्वकर्मा, अरुण तिवारी, रविकांत, सत्यप्रकाश राय, मधुबाला मौजूद रहे।