फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन में महिला-पुरुष दोनों की भागीदारी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नौगढ़। ग्राम्या संस्थान एवं सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नौगढ़ में परिवार नियोजन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता को लेकर एक साथ राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि परिवार नियोजन से विकास संभव होगा। कहा परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं है बल्कि पुरुषों की भी है। तभी इसका सार्थक परिणाम सामने आएगा। भारतीय समाज में आज भी अधिकांश परिवारों में इससे जुड़े निर्णय पुरुष ही लेते हैं। गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है। नीतू सिंह ने बताया कि यह अभियान एक साथ देश के कई जिलों में चलाया जा रहा है। पुरुषों को घर के काम में हाथ बंटाने, बच्चों की देखभाल करने आदि में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरेंद्र, शादाब, त्रिभुवन, मोहन, रामबली, राम विलास, प्रदीप शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें