फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा । स्थानीय चौराहे पर गुरुवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में रीता (36) गंभीर रूप से घायल हो गई । मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बिहार प्रांत के करारी क्षेत्र निवासी रीता अपने पति के साथ बाइक से गुरुवार को कमालपुर क्षेत्र के देवकली गांव से अपने घर लौट रही थी । स्थानीय चौराहे से जब उसके पति ने बाइक कन्दवा ककरैत मार्ग पर घुमाई तभी जमानियां के तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे रीता बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है । वहीं दूसरी बाइक पर सवार ओदरा गांव निवासी छोटक व सुशील को मामूली चोटें आई। दोनों जमानियां से वापस अपने गांव ओदरा धानापुर जा रहे थे । (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें