फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबे पिछड़ो के लिए संघर्ष करुंगा: बाबूलाल कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा ने सोमवार को शहीद पार्क में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। वह वाराणसी से जमानिया एक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। थाना चौराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला और गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पार्टी पिछड़ों, दबे कुचलों को उनके आबादी के अनुसार आरक्षण देने की बात करेगी उस पार्टी का साथ दिया जाना चाहिए। कहा कि पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य होना चाहिए। कहा कि दबे कुचलो के हक की लड़ाई के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कंहैया सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, धनंजय, मधुकर, अंगद, चंद्रबली, चंद्रभान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें