फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों की समस्याएं हल होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेयर प्राइज शाप डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 19 दिसंबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में आयोजित धरने के बाद कोटेदार नेताओं के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी फेयर प्राइज शाप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वम्भर मौर्या ने मंगलवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आवश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त करने पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कोटेदारों के बकाए का शीघ्र भुगतान करने, कोटे की दुकानों से चीनी, दाल, गुड़, नमक, चाय आदि का वितरण किये जाने, मार्केटिंग से घटतौली बंद कराने तथा खाद्यान्न एवं मिट्टी का तेल का कमीशन बढ़ाने की मांगें मुख्यमंत्री ने स्वीकार की है। कहा कि शीघ्र ही कोटेदारों की मांगों को लेकर सलाहकार समिति का गठन करने का भी सीएम ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें